अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मिलेनियम पब्लिक स्कूल सरू में प्ररेणा द इंस्पिरेशन संस्था चंबा के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। मिलेनियम बीएड कॉलेज के चेयरमैन आकाश महाजन ने शिविर का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। रक्तदान शिविर को लेकर बीएड कॉलेज के प्रशिक्षुओं, आईटीआई प्रशिक्षुओं और स्कूली बच्चों समेत समस्त स्टाफ में काफी उत्साह देखने को मिला। इस दौरान स्वास्थ विभाग चंबा के ब्लड बैंक की ओर से पहुंची टीम ने रक्तदाताओं के रक्त की जांच भी की।