फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: रामलीला मंच पर दशरथ ने हंसते हुए कहा- आपके लिए दे दूंगा प्राण... और सच में ही तोड़ दिया दम

Krishan Singh Updated Wed, 24 Sep 2025 10:41 AM IST

हिमाचल प्रदेश के चंबा में  रामलीला मंचन के दाैरान  मंच पर राजा दशरथ और ऋषि विश्वमित्र में संवाद चल रहा था। ऋषि ने पूछा दशरथ मेरे लिए क्या कर सकते हो। राजा ने हंसते-हंसते हुए कहा, आपके लिए प्राण भी न्योछावर कर दूंगा...। और कुछ ही पल में सचमुच मंच पर राजा दशरथ बने कलाकार मुगला के शिव महाजन ऋषि के कंधे पर बेसुध हो गए। माहाैल अफरा-तफरी वाला बन गया। शिव महाजन को बेसुध देख तुरंत उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रथम दृष्टया से माैत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार चंबा के चाैगान में रामलीला के मंच पर जब राजा दशरथ बने कलाकार शिव महाजन ने साथी कलाकार के कंधे पर सिर टिकाया तो कुछ क्षणों तक दर्शकों और कलाकारों को लगा कि यह अभिनय का हिस्सा है, लेकिन जब कोई हरकत न हुई तो साथ मंचन कर रहे ऋषि की भूमिका वाले कलाकार ने उन्हें उठाने का प्रयास किया। आवाज देने पर अन्य कलाकार तुरंत मंच पर पहुंचे और शिव को संभालते हुए निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज ले गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें