राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले में वीरवार को कुश्तियों का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संदीप धवल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर कुश्तियों का शुभारंभ किया। नलवाड़ी मेले में चार दिन तक कुश्ती प्रतियोगिता चलेगी। 23 मार्च में प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।पहलवानों के खाने की व्यवस्था निशुल्क छिंज लंगर समिति की ओर से की गई है। मुख्यातिथि संदीप धवल ने अखाड़ा पूजा, धमाल सहित अन्य रीति-रिवाजों का पालन करते हुए कुश्तियों का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में हिम कुमार, हिम बाला सहित विभिन्न वर्गों के मुकाबले आयोजित होंगे। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी सहित अन्य मौजूद रहे।