बिलासपुर में मौसम ने सोमवार शाम को करवट बदली। जिले के विभिन्न हिस्सों में बारिश हुई। इससे गर्मी से कुछ राहत मिली है। सोमवार को दिनभर तेज धूप रही। शाम को आसमान बादलों से घिर गया। शाम के समय बिलासपुर शहर, झंडूता, एम्स, नम्होल आदि क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। बारिश से गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली है। जिले में करीब डेढ़ माह बाद बादल बरसे हैं।