फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर में विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने किया ध्वजारोहण, ली परेड की सलामी

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल), बिलासपुर के मैदान में आज हिमाचल दिवस का जिला स्तरीय समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष विनय कुमार समारोह की अध्यक्षता कर रहे हैं। उपाध्यक्ष विनय कुमार पहले चंगर स्थित शहीद स्मारक पहुंचे और अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात उन्होंने समारोह स्थल पर ध्वजारोहण किया और भव्य परेड की सलामी ली। इस समय मुख्यातिथि मंच से जनता को संबोधित कर रहे हैं। समारोह में विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर भारी संख्या में लोग मौजूद हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें