फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिलोक जमवाल बोले- बिजली बेचने के लालच में अघोषित कटों की मार झेलने पर मजबूर जनता

सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश में अघोषित बिजली कटों को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि हिमाचल बिजली उत्पादन में सरप्लस राज्य होने के बावजूद प्रदेशवासियों को सुचारू विद्युत आपूर्ति नहीं मिल रही है। सरकार लोगों को बिजली उपलब्ध करवाने के बजाय दूसरे राज्यों को ऊंचे दामों पर बिजली बेचने को प्राथमिकता दे रही है। बार-बार बिजली गुल होने से पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है और लोगों को पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। त्रिलोक जमवाल ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन का नारा देकर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार के चार साल के कार्यकाल में व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें