फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: जमवाल बोले- कई डीसी ने सरकार से पंचायत चुनाव स्थगित करने की सिफारिश की

भाजपा के प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक जमवाल ने कहा कि प्रदेश में पंचायतीराज चुनावों को लेकर सियासी माहौल गरम है। कई जिलों के उपायुक्तों ने सचिव पंचायतीराज को पत्र लिखकर चुनाव स्थगित करने की सिफारिश की है। उन्होंने कहा कि इन पत्रों में आपदा के कारण हुई जन-धन, सड़कों और अन्य सरकारी संपत्तियों की क्षति का हवाला दिया गया है। हालांकि, राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि असली वजह सरकार की अलोकप्रियता और चुनाव में संभावित हार की आशंका है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व को भली-भांति पता है कि यदि चुनाव समय पर हुए, तो जनता उन्हें करारी शिकस्त दे सकती है। राजनीतिक जानकार इसे जनभावनाओं के खिलाफ उठाया गया कदम और तानाशाही की प्रवृत्ति मान रहे हैं। उनका कहना है कि इस तरह की राजनीति जनता की भावनाओं से खिलवाड़ करने वाली है और लंबे समय तक नहीं चल सकती। पंचायत चुनाव टालने की सिफारिश का इसी तरह का एक पत्र डीसी हमीरपुर के नाम से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें