राज्य स्तरीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप शनिवार शनिवार को बिलासपुर में शुरू हुई। इस चैंपियनशिप में 30 से 75 साल की आयु के करीब 200 खिलाड़ी 100, 200, 400, 800, 1500 और 5000 मीटर दौड़ में भाग लेंगे। इसके अलावा ऊंची कूद, लंबी कूद, ट्रिपल जंप, शॉटपुट, डिस्कस और जैवलिन थ्रो स्पर्धा में दमखम दिखाएंगे। चैंपियनशिप के विजेता 45वीं राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह चैंपियनशिप मार्च 2025 में दिल्ली में आयोजित होगी।