फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बिजली तारों से उठी चिंगारी ने स्वारघाट के जंगल को जलाया

बिलासपुर जिले के स्वारघाट में बुधवार दोपहर बाद जंगल में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बिजली की तारों के साथ पेड़ की टहनियों की घर्षण से निकली चिंगारी ने देखते ही देखते जंगल को आग की चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे क्षेत्र में धुएं के गुबार उठने लगे। घटना वन परिक्षेत्र कार्यालय स्वारघाट के बिल्कुल समीप हुई। जैसे ही वन विभाग के कर्मचारियों ने धुआं उठता देखा, वे तुरंत मौके की ओर दौड़ पड़े और राहत कार्य शुरू किया। आग की गंभीरता को देखते हुए अग्निशमन विभाग की एक गाड़ी नयना देवी से तथा दूसरी गाड़ी बिलासपुर से फायर अधिकारी सुदेश शर्मा अपनी टीम सहित मौके पर पहुंची। दोनों टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर शीघ्र काबू पा लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें