फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजेश धर्माणी बोले- एनसीसी, एनएसएस सहित अन्य गतिविधियों में निरंतर भाग लें बच्चे

तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कपाहड़ा में विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों को सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने के लिए एनसीसी, एनएसएस सहित अन्य गतिविधियों में निरंतर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में जीवन में आगे बढ़ने के अनेक अवसर उपलब्ध हैं। ऐसे में विद्यार्थी अपनी रुचि के अनुसार लक्ष्य निर्धारित करते हुए निरंतर कड़ी मेहनत करें। उन्होंने बच्चों को कछुआ और खरगोश की कहानी का अर्थ समझाते हुए कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए लगातार प्रयासरत रहने पर मुश्किल से मुश्किल लक्ष्य भी हासिल किया जा सकता है। उन्होंने बच्चों से पढ़ाई सहित अन्य किसी भी कार्य को पूरी लगन, एकाग्रता और समर्पण भाव के साथ करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमारा जीवन अनमोल है, इसलिए बच्चे स्वयं को तनाव से दूर रखें और शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए नियमित रूप से योग एवं व्यायाम करें। उन्होंने कहा कि जब वे शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होंगे, तभी देश और समाज के लिए बेहतर योगदान दे पाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें