फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: जुखाला कॉलेज में साइंस, कॉमर्स विषय बहाल करने की मांग तेज, आंदोलन जारी

Ankesh Dogra Updated Thu, 25 Jun 2026 11:29 AM IST

जुखाला कॉलेज में साइंस और कॉमर्स विषय को बहाल करने की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन वीरवार सुबह उस समय और उग्र हो गया जब धरना स्थल पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की हो गई। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। जुखाला कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले आयोजित इस धरने में स्थानीय नेताओं और ग्रामीणों का आक्रोश साफ देखने को मिल रहा है। जानकारी के अनुसार, संघर्ष समिति के आह्वान पर सुबह करीब 9:30 बजे भारी संख्या में लोग धरना स्थल पर जुटना शुरू हुए। शुरुआत में भीड़ कम थी, लेकिन देखते ही देखते रिटायर्ड अधिकारी और संघर्ष समिति के नवनियुक्त प्रधान सीताराम ठाकुर की अगुवाई में सैकड़ों ग्रामीण वहां पहुंच गए। धरना प्रदर्शन के दौरान उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब सुबह पुलिस बल (क्यूआरटी सहित) मौके पर पहुंचा और प्रदर्शनकारियों को उठाने का प्रयास करने लगा। इस दौरान जब पुलिस ने धरना स्थल से गद्दे और अन्य सामान हटाने की कोशिश की, तो वहां मौजूद महिलाओं और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी बहस हुई, जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की में बदल गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें