फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: झंडूता में प्रधानों और सचिवों की बैठक, विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

Krishan Singh Updated Sat, 04 Jul 2026 03:46 PM IST

झंडूता उपमंडल के विकास खंड कार्यालय स्थित पंचायत समिति सभागार में विकास खंड की सभी 45 ग्राम पंचायतों के प्रधानों और पंचायत सचिवों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विकास खंड अधिकारी झंडूता संजीव पुरी ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य पंचायतों में स्वीकृत विकास कार्यों की समीक्षा करना और उन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा करवाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देना रहा। इस दौरान विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई और पंचायत प्रतिनिधियों व सचिवों को लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए गए। विकास खंड अधिकारी संजीव पुरी ने बताया कि 5 जुलाई से सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान पंचायत कार्यकाल की यह पहली ग्रामसभा होगी, इसलिए सभी प्रधान और सचिव इसकी तैयारियां समय रहते पूरी करें और ग्राम सभाओं में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करें, ताकि विकास से जुड़े प्रस्तावों और जनहित के मुद्दों पर व्यापक चर्चा हो सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें