रामनवमी के अवसर पर बाबा बालक नाथ की तपोस्थली शाहतलाई में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंचे। रविवार के चलते मंदिर में अधिक संख्या में श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं के जत्थे बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं, जिससे न केवल धार्मिक आस्था का माहौल बन रहा है, बल्कि स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा मिल रहा है। मंदिर न्यास शाहतलाई द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष लंगर की व्यवस्था की गई है। मेले के दौरान बाबा बालक नाथ के दर्शन करने वालों को निशुल्क प्रसाद और भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है।