फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बिलासपुर में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे ग्रामीण डाक सेवक, मांगें पूरी नहीं होने से खफा

Krishan Singh Updated Thu, 14 Dec 2023 12:55 PM IST

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में गुरुवार को ग्रामीण डाक सेवक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं। ग्रामीण डाक सेवकों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जाती हैं, तब तक यह हड़ताल खत्म नहीं होगी। बिलासपुर में हड़ताल पर बैठे ग्राम रोजगार सेवकों ने कहा कि संघ के केंद्रीय नेतृत्व के आदेशानुसार केंद्र सरकार ने ग्रामीण डाक सेवकों के वेतन निर्धारण कमेटी की जो सिफारिशें की थीं, उन्हें डाक विभाग आज तक लागू नहीं कर पाया है। यह ग्रामीण डाक सेवकों के साथ शोषण का सबसे बड़ा प्रमाण है। संघ की ओर से बार-बार विभाग को इन सिफारिशों को लागू करने के लिए कई बार मांग की गई, लेकिन 2018 से आज तक पांच साल बीत जाने के बाद भी ग्रामीण डाक सेवक इंतजार कर रहे हैं। इसलिए आज डाक सेवकों को हड़ताल पर जाना पड़ रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें