छठ पूजा पर भारतीय रेल ने देशभर के प्रमुख स्टेशनों पर उद्घोषणा प्रणाली से पारंपरिक छठ गीतों का प्रसारण शुरू किया है। बिलासपुर, चाम्पा और रायगढ़ समेत कई स्टेशनों पर गीतों से वातावरण भक्तिमय हो उठा है। यात्रियों ने इस पहल को सराहा और इसे बिहार की संस्कृति व आस्था से जुड़ने का भावनात्मक अनुभव बताया।