फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने परिवार सहित श्री नयनादेवी जी में टेका माथा

Krishan Singh Updated Mon, 27 Jan 2025 04:38 PM IST

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने परिवार सहित सोमवार को श्री नयनादेवी जी में माथा टेका। रविवार देर रात पारिवारिक समारोह में शामिल होने के लिए जेपी नड्डा बिलासपुर पहुंचे हैं। श्री नयना देवी में वह अपने पोते पृथ्वी की मुंडन संस्कार में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में परिवार सहित पूजा-अर्चना की। कन्या पूजन भी किया। उन्होंने हवन कुंड में आहुतियां डालीं और माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। दबट स्थित कुलदेवी माता मंदिर में माथा टेकने के बाद वह चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें