फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर बाइक फिसलने से दो युवक गंभीर रूप से हुए घायल, टनल नंबर एक के पास हुआ हादसा

कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर टनल नंबर-1 के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाइक फिसलने के बाद लोहे की रेलिंग से टकरा गई, जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तुरंत निजी वाहन में एम्स बिलासपुर पहुंचाया, जहां वे उपचाराधीन हैं। घायलों की पहचान ओमकार पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी ज्वालादेवी, तहसील नयना देवी, अमरजीत निवासी पुलाचड़, तहसील नयना देवी के रूप में हुई है। लोगों के अनुसार हादसा टनल नंबर-1 के समीप कैंची मोड़ के पास हुआ। पंचायत री के पूर्व उपप्रधान मदन लाल शर्मा ने आरोप लगाया कि फोरलेन कंपनी की लापरवाही के कारण यह दुर्घटना घटी है। उनका कहना है कि पिछले करीब दो माह से उक्त स्थान पर सड़क में गड्ढा बना हुआ है तथा सड़क पर बजरी फैली हुई है। इसी वजह से बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और रेलिंग से जा टकराई। हादसे के बाद एंबुलेंस सेवा को कई बार फोन किया गया, लेकिन समय पर कोई सहायता नहीं मिल सकी। इसके चलते घायलों को निजी वाहन के माध्यम से अस्पताल पहुंचाना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस थाना भगेड़ की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने फोरलेन प्रबंधन से सड़क की खामियों को शीघ्र दूर करने की मांग की है। उनका कहना है कि टनल नंबर-1 के पास सड़क की खराब हालत लंबे समय से दुर्घटनाओं को न्योता दे रही है और समय रहते सुधार नहीं किया गया तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें