फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर लकड़ी से भरा ट्रक पलटा, दो घायल

कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर मेहला टनल नंबर-1 के समीप ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद एम्स बिलासपुर रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार लकड़ी से भरा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर फोरलेन पर पलट गया। हादसे के कारण फोरलेन पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और करीब डेढ़ से दो घंटे तक सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। बाद में प्रशासन और पुलिस की मदद से यातायात को सुचारु किया गया। हादसे में घायल चालक की पहचान बलजीत सिंह (36) पुत्र कुलदीप सिंह निवासी गांव लोदीपुर साहिब, तहसील आनंदपुर साहिब, जिला रूपनगर (पंजाब) तथा परिचालक जस्सा (28) पुत्र जगतार सिंह निवासी गांव लोदीपुर साहिब, तहसील आनंदपुर साहिब, जिला रूपनगर (पंजाब) के रूप में हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें