फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: घुमारवीं में भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ की प्रशिक्षण बैठक, सांसद सिकंदर कुमार ने कांग्रेस सरकार को दिए जीरो नंबर

अंकेश डोगरा Updated Tue, 17 Feb 2026 05:26 PM IST

घुमारवीं में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश शिक्षक प्रकोष्ठ की परिचय एवं प्रशिक्षण बैठक आयोजित की गई। इसमें राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा प्रदेश में भ्रामक और झूठी बातें फैलाई जा रही हैं, जिन्हें बेनकाब करने का काम अब शिक्षक प्रकोष्ठ के सदस्य जिला, उपमंडल और बूथ स्तर पर करेंगे। कांग्रेस सरकार के तीन साल के कार्यकाल को 10 में से शून्य अंक देते हुए आरोप लगाया कि सरकार एक भी चुनावी गारंटी पूरी करने में विफल रही है। सांसद ने राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) के मुद्दे पर भी सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार इसे अपना संवैधानिक अधिकार बता रही है, लेकिन महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह देने और युवाओं को रोजगार देने की गारंटी भी जनता का अधिकार है। कहा कि कोरोना काल में भी राजस्व घाटा अनुदान बंद करने की बात हुई थी, लेकिन उस समय इसे जारी रखा गया। अब सोलहवें वित्त आयोग के तहत 17 राज्यों में इसे बंद करने का निर्णय लिया गया है, जिनमें नौ भाजपा शासित राज्य भी शामिल हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें