फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला में छात्रों ने फिर किया प्रदर्शन

अंकेश डोगरा Updated Fri, 21 Nov 2025 06:47 PM IST

हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला में शुक्रवार सुबह फिर से छात्रों ने धरना प्रदर्शन किया। छात्रों ने कहा कि अध्यापकों की कमी से उनकी पढ़ाई लगातार प्रभावित हो रही है,लेकिन कोई भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। विभागीय अधिकारियों के आश्वासन के बाद छात्रों से प्रदर्शन खत्म किया। बता दें कि गुरुवार शाम को कॉलेज में छात्रों ने अध्यापकों के पदों को भरने के लिए कॉलेज परिसर में धरना देकर रोष जताया। छात्रों ने कहा कि परीक्षाओं में दो सप्ताह से भी कम समय बचा है। ऐसे में परीक्षा की तैयारी करना बेहद मुश्किल हो गया है। शुक्रवार सुबह भी छात्रों ने सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक धरना दिया और नारेबाजी की। इसके बाद तकनीकी शिक्षा निदेशालय से दो अधिकारी कॉलेज पहुंचे थे, जिन्होंने छात्रों से बात की और प्रदर्शन खत्म किया। छात्रों ने बताया कि उन्हें आश्वासन दिया गया कि अभी के लिए प्रतिनियुक्ति पर अध्यापक तैनात कर दिए जाएंगे। वहीं अगले सत्र से नियमित अध्यापक कॉलेज में तैनात किए जाएंगे। छात्रों ने कहा कि बिना अध्यापक के इन विषयों को समझना बेहद कठिन है। यही कारण है कि छात्रों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें