फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: लुहणू मैदान में शुरू हुआ जल तरंग जोश महोत्सव, देखें वीडियो

Krishan Singh Updated Fri, 21 Nov 2025 02:43 PM IST

गोबिंद सागर झील के तट पर शुक्रवार को तीन दिवसीय जल तरंग जोश महोत्सव-2025 शुरू हुआ। इस मौके पर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने वाटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। उन्होंने जिला प्रशासन की इस आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि प्रदेश सरकार का प्रयास है कि हर साल इस महोत्सव को आयोजित किया जाए। महोत्सव में कायाकिंग, कैनोइंग, देशी नाव दौड़, तैराकी, समतल जल बेड़ा राफ्टिंग आयोजित की जा रही है। इस मौके पर सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल, उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार, पुलिस अधीक्षक संदीप धवल, एडीसी ओमकांत ठाकुर, एएसपी शिव चौधरी, एसडीएम सदर डॉ राजदीप सिंह और डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान सहित अन्य मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें