फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: सुन्हाणी स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू

झंडूता उपमंडल की ग्राम पंचायत सुन्हाणी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर का शुभारंभ हुआ। शाहतलाई निवासी समाजसेवी गौरी महंत ने शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय को 5100 रुपये की सहयोग राशि भी प्रदान की। शिविर में विद्यालय के छात्र-छात्राएं सात दिनों तक विभिन्न गतिविधियों में भाग लेंगे। इसके तहत विद्यार्थी विद्यालय परिसर की सफाई करने के साथ ग्राम पंचायत सुन्हाणी के लेहड़ और डोरे गांवों में भी स्वच्छता अभियान चलाएंगे। अभियान के दौरान गांवों के विभिन्न स्थानों की सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में समाज सेवा की भावना विकसित करना और उन्हें सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक बनाना है। शिविर के शुभारंभ पर गौरी महंत ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह के शिविर विद्यार्थियों को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने और जनहित के कार्यों में योगदान देने का अवसर प्रदान करते हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सहयोग राशि देने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें