फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: जुखाला में सीनियर पुरुष राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता शुरू

अंकेश डोगरा Updated Fri, 13 Feb 2026 01:42 PM IST

दांवी घाटी हैंडबाल ट्रेनिंग सेंटर, गसौड़ (जुखाला) में शुक्रवार को सीनियर पुरुष राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता में लाहौल-स्पीति को छोड़कर 11 जिलों की टीमें भाग ले रही हैं। दो दिन तक यह प्रतियोगिता चलेगी। आयोजन समिति के सचिव विक्रम ठाकुर ने बताया कि खिलाड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष प्रबंध किए गए हैं, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल खेल आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि क्षेत्र के युवाओं को खेलों से जोड़ना और उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना भी है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अपने बच्चों के साथ प्रतियोगिता देखने अवश्य पहुंचे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें