फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: सागर क्लब भटेड़ का तीसरा क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू

Ankesh Dogra Updated Wed, 08 Apr 2026 02:06 PM IST

सागर क्लब भटेड़ की ओर से आयोजित तीसरे क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ बुधवार को किया गया। इस टूर्नामेंट में 15 टीमें भाग ले रही हैं, जिससे क्षेत्र में खेलों को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। शुभारंभ अवसर पर समाजसेवी राम पाल शास्त्री ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में चमेल ठाकुर मौजूद रहे। रामपाल ने टूर्नामेंट आयोजन के लिए क्लब को 11,000 की राशि भेंट की। साथ ही मैदान के समीप पेयजल टैंक के निर्माण का आश्वासन भी दिया। सागर क्लब के प्रधान अभि कौशल ने बताया कि टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें