बिलासपुर में रही दो दिवसीय राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रदेश भर से आए धावक दमखम दिखा रहे हैं। रविवार को प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों के फाइनल मुकाबले हो रहे हैं। विजेता रहने वाले खिलाडिय़ों को मेडल और प्रस्सति पत्र देकर सम्मानित किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को हुआ था। रविवार शाम को प्रतियोगिता का समापन होगा। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-16, अंडर-18, अंडर-20 और वेटरन में करीब 850 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। ट्रैक इवेंट्स में 60 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, 3000 मीटर, 5000 मीटर और 10,000 मीटर दौड़ में हो रही है। फील्ड इवेंट्स में हाई जंप, लॉन्ग जंप, ट्रिपल जम्प, जैवलिन थ्रो और डिस्कस थ्रो आयोजित हो रहे हैं।