फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: ऋषिकेश स्कूल में आयोजित हुआ पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम, नशे को लेकर छात्र किए जागरूक

Ankesh Dogra Updated Sat, 25 Apr 2026 03:23 PM IST

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऋषिकेश में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला यातायात प्रभारी कुलदीप सिंह ने बच्चों का मार्गदर्शन किया और उन्हें जागरूक किया। बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिंदगी बहुत सुंदर है, बच्चे इसे नशे में बर्बाद न करें। नशे से न केवल एक व्यक्ति नहीं, पूरा परिवार और समाज प्रभावित होता है। युवा पीढ़ी को इसे खत्म करने के लिए आगे आना चाहिए। साथ ही उन्होंने आंकड़ों के माध्यम से यातायात नियमों की जानकारी दी। इसके अलावा साइबर क्राइम पर भी बच्चों को जागरूक किया। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि मोबाइल फोन का उपयोग अपने आप को बेहतर बनाने और अच्छी चीजें सीखने के लिए करें। इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं का सही या गलत उपयोग हमारे हाथ में है। इस मौके पर प्रधानाचार्य निर्मल सिंह चंदेल, उप प्रधानाचार्य प्रदीप, मुख्य आरक्षी सुमेर चंद और आरक्षी मनदीप सहित स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें