फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: विधायक रणधीर शर्मा बोले- प्रदेश की आर्थिक स्थिति बिगड़ी, कांग्रेस सरकार पूरी तरह विफल

Ankesh Dogra Updated Mon, 06 Apr 2026 02:05 PM IST

भाजपा मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता विधायक रणधीर शर्मा ने बिलासपुर परिधि गृह में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश की आर्थिक स्थिति को लेकर कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वित्त मंत्री के रूप में पूरी तरह असफल साबित हुए हैं और प्रदेश की आर्थिक हालत लगातार बिगड़ रही है। रणधीर शर्मा ने कहा कि भाजपा की ओर से समय-समय पर उठाए गए आर्थिक कुप्रबंधन, फिजूलखर्ची और भ्रष्टाचार के आरोपों की पुष्टि कैग रिपोर्ट ने कर दी है। रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि सरकार ने वित्तीय अनुशासन का पालन नहीं किया और राज्य की आर्थिक सेहत लगातार बिगड़ी। बताया कि वर्तमान सरकार ने 438 करोड़ रुपये बिना किसी बजटीय प्रावधान के खर्च किए हैं। इस राशि का कोई प्रावधान न होने और अनुपूरक बजट में इसे शामिल न करने से आर्थिक कुप्रबंधन का स्पष्ट उदाहरण सामने आता है। चेतावनी दी कि इस तरह के खर्च से राज्य के वित्तीय ढांचे पर गंभीर असर पड़ रहा है और आने वाले समय में प्रदेश की स्थिति और गंभीर हो सकती है। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि प्रदेश में आपदा राहत के लिए मिलने वाली राशि का भी दुरुपयोग हुआ। उन्होंने कहा कि सरकार ने आपदा की राशि का सही इस्तेमाल नहीं किया, जिसका भी कैग ने उल्लेख किया है। कहा कि सरकार ने लगातार नए कर लगाए और पुराने करों में वृद्धि की, लेकिन इसके बावजूद टैक्स कलेक्शन में वृद्धि नहीं हुई। उनका कहना था कि यह स्थिति स्पष्ट रूप से भ्रष्टाचार का संकेत देती है। भाजपा नेता ने कहा कि एक ही वर्ष में 13 बार कर्ज लेने का रिकॉर्ड बनाया गया। वर्तमान में प्रदेश पर कुल 1 लाख 8 हजार करोड़ रुपये का कर्ज है। उन्होंने चेतावनी दी कि इससे राज्य की आर्थिक स्थिति और बिगड़ेगी। कहा कि सरकार के फैसलों के कारण कई विकास कार्य ठप पड़े हैं और भविष्य में प्रदेश की जनता को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। रणधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार के फैसले असंवैधानिक हैं और प्रदेश आर्थिक दिवालियेपन की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि उनके निर्णय प्रदेश की जनता और विकास कार्यों के लिए हानिकारक हैं। इस अवसर पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सोनल शर्मा भी रणधीर शर्मा के साथ मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें