फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मजारी स्कूल के विद्यार्थियों ने निकाली नशामुक्ति जागरूकता रैली, युवाओं को दिया नशे से दूर रहने का संदेश

नशे के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मजारी में मंगलवार को नशा निवारण समिति की बैठक आयोजित की गई। इसके बाद विद्यालय के विद्यार्थियों ने गांव में जागरूकता रैली निकालकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से सचेत किया और युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने 'नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो' और 'नशामुक्त समाज बनाओ' जैसे नारों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया। उन्होंने समाज से नशे के खिलाफ एकजुट होकर अभियान चलाने का आह्वान भी किया। बैठक की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरजीत ठाकुर ने की। इस अवसर पर थाना कोट के एएसआई पवन कुमार ने कहा कि नशे जैसी सामाजिक समस्या से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पुलिस, विद्यालय, परिवार और पंचायतों को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने युवाओं को जागरूक करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना समय पर पुलिस तक पहुंचाने की अपील की। बैठक में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गुरमेल सिंह, नशा निवारण समिति की प्रभारी रेखा अत्री, पंचायत सचिव, पटवारी, स्थानीय समाजसेवी और शिक्षक भी उपस्थित रहे। समिति ने नियमित रूप से जागरूकता कार्यक्रम, अभिभावक बैठकें, विशेषज्ञ व्याख्यान, रैलियां तथा पोस्टर और निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित करने का निर्णय लिया। प्रधानाचार्य सुरजीत ठाकुर ने बताया कि विद्यालय की तैयार कार्ययोजना को पंचायत स्तर तक लागू किया जाएगा, ताकि जनभागीदारी के माध्यम से नशामुक्त समाज बनाने के अभियान को और प्रभावी बनाया जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें