फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur : किरतपुर मनाली फोरलेन पर जगह-जगह हो रहा भूस्खलन, पुराने हाईवे पर भी गिर रहा मलबा

बिलासपुर से होकर गुजरने वाले किरतपुर मनाली फोरलेन पर लगातार भूस्खलन हो रहा है। पुराने चडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर भी भूस्खलन जारी है। इससे पंजाब को जाने वाले और आने वाले वाहन सवार लोगों को काफी परेशानी हो रही है। यातायात थाना भगेड़ की पुलिस टीमें यातयात बहाल करने में लगी हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी भी स्वयं पुलिस बल के साथ फोरलेन पर तैनात हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक घरों से बाहर निकलने से बचे। जगह-जगह भूस्खलन जारी हो रहा है। हालांकि मलबे को मशीनरी से साफ करके यातयात को बहाल रखा जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की की देखकर चले और पुलिस की निर्देशों का पालन भी करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें