फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणधीर शर्मा बोले- कांग्रेस सरकार का चुनाव आयोग के साथ टकराव लोकतंत्र का अपमान

हिमाचल प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार आई है, प्रदेश में आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने अपने इस कार्यकाल में 30 हजार करोड़ से अधिक कर्ज लेकर एक लाख हजार करोड़ रुपये तक कर्ज पहुंचा दिया है। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि ठेकेदार अब टेंडर भी नहीं भर पा रहे हैं। यह बात भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं विधायक रणधीर शर्मा ने बिलासपुर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा विधायक क्षेत्र विकास निधि की धनराशि भी नहीं आ रही है। कांग्रेस की सरकार पंचायती राज चुनाव में अपनी हार को देखते हुए आपदा का बहाना बनाकर चुनाव टालने में लगी है और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली में हस्तक्षेप करके लोकतंत्र का अपमान कर रही है। सांविधानिक व्यवस्थाओं की धज्जियां उड़ा रहे हैं। इस मौके पर प्रदेश किसान मोर्चा के प्रदेश सचिव सत्य देव शर्मा और अपर नैना देवी मंडल अध्यक्ष नंद लाल मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें