फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: बिलासपुर के गसौड़ के खड्ड में बहने से महिला की मौत

अंकेश डोगरा Updated Mon, 30 Jun 2025 12:56 PM IST

बिलासपुर के जुखाला क्षेत्र के गसौड़ के पीछे अली खड्ड में बहने से एक महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार लक्ष्मी देवी (64) पत्नी सहज राम निवासी गांव सुई जिला बिलासपुर सोमवार सुबह करीब 6 बजे किसी काम से जुखाला आ रही थी। खड्ड पर करते समय तेज बहाव में बह गई। महिला का शव घटना स्थल से करीब 100 मीटर आगे पत्थरों में फसा हुआ मिला। सूचना मिलने पर डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान भी मौके पहुंचे। उन्होंने बताया कि कार्रवाई की जा रही है। नायब तहसीलदार राजेंद्र महाजन ने महिला के परिजनों को 20,0 000रुपये की फौरी राहत प्रदान की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें