पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने अपने समर्थकों के साथ चिट्टे के खिलाफ सख्त कानून बनाने के लिए रैली निकाली। रैली के दौरान प्रदेश सरकार से मांग उठाई कि आगामी विधानसभा सत्र में कानून बनाकर प्रस्ताव केंद्र को भेजा जाए। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री भी इस कानून का समर्थन करे। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कई नेता चिट्टा तस्करों को संरक्षण दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिलासपुर में चिट्टा माफिया के संरक्षण में सड़कों पर उतरे नेताओं की भी कॉल डिटेल जांची जाए। जांच उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के नेतृत्व में करवाई जाए। इस दौरान पुलिस अधिकारियों की भी कॉल डिटेल भी निकालने की मांग उठाई।