फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: अनुराग ठाकुर बोले- विकसित भारत आजीविका गारंटी मिशन योजना से ग्रामीण क्षेत्र में होगा अधिक विकास

पूर्व केंद्रीय मंत्री एंव हमीरपुर से भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर गुरुवार को बिलासपुर पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारवार्ता करते हुए कहा कि बीबी-जी राम जी को लेकर एक बार फिर से कांग्रेस भ्रम फैलाकर विकास की राह में रोड़ा अटका रही है। कांग्रेस को गांधी का सहारा चाहिए और उनके सिद्धांतों और गरीब कल्याण से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा विकसित भारत आजीविका गारंटी मिशन योजना एक ऐसी योजना है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा विकास होगा। कांग्रेस सरकार राम के नाम का और गरीबों की योजनाओं का विरोध कर रही है। इस योजना से विकसित भारत का निर्माण होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें