फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर: एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने प्रतिबंधित नशीली दवाइयों के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार।

एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित नशीली दवाइयों के साथ दो युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों की पहचान परवेज निवासी नगली और रणधीर निवासी मंगलौर के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से 825 ट्रामाडोल (ड्रॉमाडोल) कैप्सूल बरामद किए हैं, जो प्रतिबंधित श्रेणी में आते हैं। इंचार्ज अनिल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उप निरीक्षक सतीश कुमार, एएसआई राजिंदर, पंकज और ललित की टीम ने हथनी कुंड बैराज के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान संदेह के आधार पर बाइक सवार दो युवकों को रोककर जांच की गई। तलाशी के लिए मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट को बुलाया गया, जिनकी मौजूदगी में तलाशी ली गई। जांच के दौरान आरोपियों के पास से 825 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद हुए। मामले की पुष्टि के लिए ड्रग कंट्रोलर से संपर्क किया गया। जांच के बाद बताया गया कि उक्त दवाइयों को बिना वैध दस्तावेज के रखना और ले जाना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी परवेज अपनी बाइक पर उत्तर प्रदेश से प्रतिबंधित दवाइयां लेकर आ रहा था और इन्हें युवाओं को बेचने का काम करता था। इंचार्ज ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले भी दो-दो मामले दर्ज हैं, जो वर्तमान में अदालत में विचाराधीन हैं। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। इंचार्ज अनिल कुमार ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें