फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर में चड्ढा अस्पताल में मुख्यमंत्री उड़न दस्ते का औचक निरीक्षण

Naveen Updated Fri, 17 Apr 2026 02:53 PM IST

यमुनानगर के चड्ढा अस्पताल में मुख्यमंत्री उड़न दस्ते द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान टीम ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और विशेष रूप से आयुष्मान कार्ड सेंटर पर लाभार्थियों के दस्तावेजों की जांच की। निरीक्षण के दौरान टीम ने पाया कि अस्पताल में कुल 12 लाभार्थी भर्ती थे, जिनका इलाज आयुष्मान योजना के तहत चल रहा है। मुख्यमंत्री उड़न दस्ते के अधिकारियों ने मरीजों और उनके परिजनों से सीधे बातचीत कर यह सुनिश्चित किया कि उनसे किसी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क तो नहीं लिया जा रहा। इस पर लाभार्थियों ने स्पष्ट रूप से बताया कि अस्पताल में उनसे कोई भी अतिरिक्त पैसा नहीं लिया जा रहा है और उन्हें योजना के तहत निशुल्क उपचार मिल रहा है। इस मौके पर यमुनानगर सिविल अस्पताल के डॉक्टर अनुराग गुप्ता, मुख्यमंत्री उड़न दस्ते के इंस्पेक्टर राजेश, एएसआई जनक, हेड कांस्टेबल बलजिंदर, सिविल अस्पताल के संदीप तथा आयुष्मान कार्ड से जुड़े अधिकारी भी मौजूद रहे। चड्ढा अस्पताल प्रबंधन की ओर से भी निरीक्षण टीम को पूरा सहयोग दिया गया। अस्पताल के प्रतिनिधि ने बताया कि सभी नियमों का पालन किया जा रहा है और आयुष्मान योजना के तहत आने वाले मरीजों से किसी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाता। मुख्यमंत्री उड़न दस्ते का यह निरीक्षण स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता और मरीजों को बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें