फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर : हरियाणा में कांग्रेस का बड़ा एक्शन, क्रॉस वोटिंग पर 5 विधायक निलंबित

शाहिल शर्मा Updated Thu, 16 Apr 2026 07:27 PM IST

हरियाणा में कांग्रेस पार्टी ने संगठनात्मक अनुशासन के उल्लंघन पर कड़ा कदम उठाते हुए पांच विधायकों को तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि नारायणगढ़ से शैली चौधरी, सढौरा से रेणु बाला, रतिया से सरदार जरनैल सिंह, पुनहाना से मोहम्मद इलियास और हथीन से मोहम्मद इज़राइल को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निलंबित किया गया है। यह कार्रवाई प्रदेश अनुशासन समिति की सिफारिश और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मंजूरी के बाद की गई है। बताया गया है कि इन विधायकों ने हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव में पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ क्रॉस वोटिंग की थी, जो गंभीर अनुशासनहीनता मानी गई। सूत्रों के अनुसार, 16 मार्च को हुए राज्यसभा चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में वोटिंग करने के आरोप लगे थे। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार कर्मवीर सिंह बौद्ध बेहद कम अंतर से जीत दर्ज कर पाए थे। इधर, विधायक रेणु बाला का मोबाइल फोन स्विच ऑफ बताया जा रहा है, जबकि उनके पीए ने कहा कि उन्हें निलंबन की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। कांग्रेस ने साफ किया है कि अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें