फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : यमुनानगर में सूरज व बादलों की चली आंख मिचौली, आज बारिश की संभावना

नवीन दलाल Updated Sun, 08 Dec 2024 06:00 PM IST

ठंड ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। रविवार जिले का इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। इस दौरान पूरा दिन सूरज व बादलों की आंख मिचौली चलती रही है। सही से धूप न निकलने के कारण अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा ठंड रही। जिससे दिन के तापमान में भी गिरावट देखने को मिली। इस दौरान तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। वहीं, मौसम विभाग ने दो दिन मौसम परिवर्तनशील बताया है। इस दौरान बूंदाबांदी के साथ बारिश होने की संभावना है। बारिश होने से सर्दी में इजाफा होगा और तापमान में गिरावट जारी रहेगा। विभाग के अनुसार इस बार न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। फिलहाल रविवार को जिले का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, शाम चार बजे के बाद आसमान काले बादलों से भर गया। इस दौरान हल्की धूप रही, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली। जबकि दिनभर सर्द हवा चलती रही। शाम को सर्द हवा के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आलम ऐसा रहा कि छुट्टी का दिन होने के बावजूद देर शाम आठ बजे बाजारों में बहुत कम लोग देखने को मिली। जबकि देररात तक रोशन रहने वाले बाजार रात होते ही वीरान से नजर आने लगे। रात दस बजे चंद लोग ही सड़कों पर नजर आए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें