फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर में सिविल अस्पताल में संत निरंकारी मिशन ने चलाया स्वच्छता व पौधारोपण अभियान

संत निरंकारी मिशन की ओर से रविवार को वननेस वन परियोजना के तहत स्थानीय सिविल अस्पताल परिसर में विशेष स्वच्छता एवं पौधारोपण अभियान चलाया गया। अभियान में मिशन के संयोजक बलदेव सिंह की अध्यक्षता में सैकड़ों सेवादल के भाई-बहनों ने भाग लिया। इस दौरान वन क्षेत्र की साफ-सफाई करने के साथ बड़ी संख्या में पौधे लगाए गए। संयोजक बलदेव सिंह ने बताया कि बाबा हरदेव सिंह जी का संदेश, “प्रदूषण अंदर हो या बाहर दोनों ही हानिकारक है”, पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मनुष्य को प्रकृति के प्रति जिम्मेदार बनने की प्रेरणा देता है। उन्होंने बताया कि सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के आशीर्वाद से अगस्त 2021 में शुरू हुई वननेस वन पहल का उद्देश्य केवल पौधारोपण करना नहीं, बल्कि प्रकृति के साथ संतुलन कायम करना और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण तैयार करना है। संत निरंकारी मंडल के सचिव जोगिन्दर सुखीजा ने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों में करीब 350 वृक्ष समूह स्थापित किए जा चुके हैं, जबकि 600 से अधिक वननेस वन स्थलों पर पौधों के संरक्षण और संवर्धन का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से रविवार को अभियान के छठे चरण का शुभारंभ किया गया। देशभर के 630 स्थानों पर आयोजित अभियान में लाखों श्रद्धालुओं और स्वयंसेवकों ने भाग लेते हुए करीब 10 लाख पौधे लगाए। मिशन की ओर से लगाए गए पौधों की तीन से पांच वर्ष तक नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया गया है, ताकि वे विकसित होकर छोटे वनों का रूप ले सकें और पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे सकें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें