फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर में तीसरे दिन भी बरसे मेघ, झमाझम बारिश से गर्मी और उमस से मिली राहत

फोटो और विडियो संवाद न्यूज़ एजेंसी यमुनानगर। जिले में आज लगातार तीसरे दिन हुई बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत दिलाई। रविवार सुबह तेज धूप निकलने से मौसम फिर गर्म होने लगा था। दोपहर तक उमस बढ़ने से लोग पसीने से तरबतर नजर आए और घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। हालांकि दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में घने काले बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली। कई जगह बच्चे और युवा बारिश में भीगते नजर आए, जबकि राहगीरों ने भी बारिश का आनंद लिया। बाजारों और सड़कों पर लोगों के चेहरों पर गर्मी से राहत मिलने की खुशी साफ दिखाई दी। पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस के कारण आमजन परेशान थे। लगातार तीसरे दिन हुई बारिश से वातावरण में ठंडक घुल गई। हालांकि कुछ निचले इलाकों में पानी जमा होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। मौसम में आए इस बदलाव से किसानों ने भी राहत महसूस की और इसे खरीफ फसलों के लिए लाभदायक बताया। अगले दिनों में भी राहत के आसार मौसम में आए बदलाव के बाद लोगों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत बनी रहेगी। यदि इसी तरह बीच-बीच में बारिश होती रही तो तापमान नियंत्रित रहेगा और उमस का असर भी कम होगा। वहीं किसानों का कहना है कि समय पर होने वाली बारिश धान समेत खरीफ फसलों के लिए फायदेमंद साबित होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें