फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बिहार से गांजा लेकर यमुनानगर पहुंचे तस्कर को पुलिस ने दबोचा

नवीन दलाल Updated Fri, 07 Mar 2025 04:07 PM IST

यमुनानगर जीआरपी ने बिहार से गांजा लेकर यमुनानगर आ रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संजीत कुमार, निवासी बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके पास से दो किलोग्राम गांजा बरामद किया। एसएचओ जीआरपी बौद्ध राज सिंह ने बताया कि शुक्रवार को बिहार से आने वाली ट्रेन के समय जीआरपी की टीम स्टेशन पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। संदेह होने पर पुलिसकर्मियों ने तुरंत पीछा कर उसे काबू कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी राज मिस्त्री का काम करता है, लेकिन वह गांजे की तस्करी में भी लिप्त था। वह यमुनानगर में गांजे की सप्लाई करने के लिए आया था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह गांजा कहां से लाता था और किसे सप्लाई करता था। मामले की जांच जारी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें