फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर: गणतंत्र दिवस में सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन हुआ सख्त

जिले से लगती हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के साथ कुरुक्षेत्र, करनाल व अंबाला जिलों की सीमाओं पर पुलिस का कड़ा बंदोबस्त किया गया है। इसके लिए जिले की सीमाओं पर चार नाके लगाए गए हैं। इसके अलावा शहर में 16 नाके लगाए गए हैं। इसके लिए 1000 पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा जिले के तमाम संवेदनशील इलाकों में खुफिया तंत्र सजग कर दिए गए हैं। सभी थानों के प्रभारी अपने क्षेत्रों में गश्त कर रहे हैं और छुट्टी पर चल रहे पुलिस कर्मियों को वापस बुला लिया गया है। जिले के सभी होटल, धर्मशालाओं, पीजी इत्यादि यात्री ठहराव स्थलों की पुलिस ने जांच की। इसके अलावा गणतंत्र दिवस समारोह स्थल तेजली खेल परिसर में भी भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। तीन दिन से समारोह स्थल पर पुलिस की एक्सरसाइज चल रही है। खेल परिसर में आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है और कार्यक्रम स्थल से लोगों को दूर रखा गया है। समारोह से एक दिन पहले खोजी कुत्तों, मेटल डिटेक्टर सहित अन्य सुरक्षा उपकरणों के साथ कार्यक्रम स्थल की जांच की गई। पुलिस सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान एसपी कमलदीप गोयल ने कहा कि गणतंत्र दिवस को लेकर जिले की सुरक्षा व्यवस्था चौकस की गई है। पुलिस के साथ खुफिया तंत्र भी अलर्ट है। सुरक्षा को लेकर पुलिस रणनीति बनाकर सर्तकता से काम कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें