फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जगाधरी में जल्दबाजी में लोग जोखिम में जान डाल कर रहे रेलवे लाइन क्रॉस

नवीन दलाल Updated Thu, 19 Dec 2024 04:57 PM IST

जगाधरी रेलवे स्टेशन पर लोग जल्दबाजी के चक्कर में जान जोखिम में डाल रहे हैं। स्टेशन पर एक से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए लोग रेल लाइन पार कर रहे हैं। हालांकि प्लेटफार्म पर जाने के लिए पैदल पुल बना हुआ है, लेकिन इसका इस्तेमाल बहुत ही कम करते हैं। यमुनागनर जगाधरी स्टेशन पर लोग रेल लाइन पार कर ही प्लेटफार्म पर जाते हैं। जबकि रेल लाइन पार करना अपराध है, जिसमें जुर्माना सहित सजा का प्रावधान है। परंतु लोगों को इसकी जानकारी नहीं है और जागरुकता के अभाव में लोग कानून तोड़ रहे हैं। लोगों को तो कानून की जानकारी नहीं है, लेकिन अधिकारी जिम्मेदारी से बचने के लिए इसे नजरअंदाज कर रहे हैं। यहां हालात ऐसे हैं कि स्टेशन पर रेल ट्रैक के बीच लोग घूमते हुए आसानी से देखे जा सकते हैं। ऐसा नहीं की इसकी रेलवे सुरक्षा और राजकीय रेलवे पुलिस को जानकारी नहीं है। यह सब अधिकारियों के सामने हो रहा है और वे इस दिशा में कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। जबकि रेलवे एक्ट के अनुसार लाइन क्रॉसिंग की धारा में 500 रुपये जुर्माना और छह महीने तक की सजा का प्रावधान है। बता दें कि यमुनानगर जगाधरी स्टेशन पर दो व तीन नंबर प्लेटफार्म पर ट्रेन आती है। मुख्य प्रवेश प्लेटफार्म नंबर एक पर है और दो व तीन पर जाने के लिए प्रतिक्षालय के साथ पैदल पुल बना है। परंतु लोग पैदल पुल का इस्तेमाल करने के बजाए ट्रैक पार कर प्लेटफार्म पर जाते हैं। यह सब अधिकारियों के सामने हो रहा है। प्लेटफार्म पर नंबर स्टेशन अधीक्षक, थाना राजकीय रेलवे पुलिस और थाना रेलवे सुरक्षा बल बना हुआ है। रेलवे अधिकारी, पुलिस व फोर्स अधिकारी बैठते हैं और इनके सामने से लोग रेल लाइन पार करते हैं। लोगों को करते हैं जागरूक इस बारे आरपीएफ इंजार्च सोनी शर्मा ने बताया कि लाइन क्रॉसिंग को लेकर स्टेशन पर लगातार जागरुकता स्लोगन की कंप्यूटराइज्ड घोषणा करवाई जाती है। ट्रेन आने और रवानगी के समय मैन्युअल अनाउंसमेंट की जाती है कि रेल लाइन पार न करें और प्लेटफार्म पर जाने के लिए पुल का प्रयोग करें। उन्होंने बताया कि रेलवे एक्ट में ऐसा नहीं है कि ट्रैक पर आए व्यक्ति के खिलाफ तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाए। इससे पहले व्यक्ति को जानकारी देकर हटाया जाता है यदि व नहीं मानता तो कार्रवाई की जाती है। इसके लिए आरपीएफ की ओर से जागरुकता अभियान भी चलाया जाता है। उन्होंने बताया कि कई बार ट्रेन खड़ी होती है और यात्री पुल से जाए तो देरी हो सकती है। ऐसे में यात्री उल्टी तरफ से ट्रेन पकड़ लेते हैं। ऐसे लोगों पर कार्रवाई करना मुश्किल और उनकी जान खतरे में डालना होगा। इसके लिए अभियान पर हर सप्ताह अभियान चलाकर जागरूक किया जाता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें