यमुनानगर नगर निगम कार्यालय यमुनानगर में लगाए गए समाधान शिविर में दो शिकायतें पहुंची। इनके जल्द समाधान के लिए नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने अधिकारियों को निर्देश दिए। शिविर में गोमती गली के निवासियों ने कॉलोनी में पार्क बनवाने, हरबंसपुरा कॉलोनी के लोगों ने कॉलोनी में गुरुद्वारा सिंह सभा के सामने 20 फीट चौड़ी गली से अवैध कब्जे हटवाने की शिकायत आई। निगम आयुक्त ने दोनों शिकायतों को सुनकर संबंधित अधिकारियों को उनकी जांच कर जल्द निवारण करने के आदेश दिए। इस दौरान कुछ लोग लंबित शिकायतें के समाधान के लिए भी पहुंचे। जिनका संबंधित अधिकारी ने स्टेटस जांचा। मौके पर अधीक्षण अभियंता हेमंत कुमार, क्षेत्रीय कराधान अधिकारी अजय वालिया, कार्यकारी अभियंता विकास धीमान, नरेंद्र सुहाग, सहायक निगम अभियंता राजेश कुमार, सहायक नगर योजनाकार आशीष, बीआई नरेश दहिया आदि मौजूद रहे।