इंडस्ट्रियल एरिया स्थित खरबंदा बुरादा फैक्ट्री में मंगलवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही घंटों में फैक्ट्री में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। शुरुआत में फैक्ट्री के श्रमिकों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन हवा के तेज बहाव के कारण आग और भड़क उठी। देखते ही देखते लपटें ऊंची उठने लगीं, जिससे आसपास के इलाकों में भी हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही फैक्ट्री मालिक मौके पर पहुंचे, लेकिन इससे पहले ही श्रमिकों ने दमकल विभाग को सूचित कर दिया था। फायर अधिकारी ललित कालड़ा के अनुसार, आग बुझाने के लिए 12 से 15 दमकल गाड़ियां लगाई गईं। फैक्ट्री मालिक ने बताया कि अभी सटीक नुकसान का आकलन नहीं हुआ है, लेकिन आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।