फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जगाधरी में श्रीराम नवमी के उपलक्ष्य में निकाली प्रभातफेरी

अंकेश ठाकुर Updated Mon, 03 Mar 2025 04:30 PM IST

हनुमान गेट स्थित श्री गीता भवन मंदिर से श्री राम नवमी के उपलक्ष्य में प्रभातफेरी निकाली गई। इसमें भगवान श्री राम जी की मनमोहक पालकी शामिल रहीं। मंदिर में पूजा अर्चना के बाद पालकी पंसारी बाजार, खेड़ा मंदिर, जैस्को कॉलोनी, प्रकाश चौक से होकर मंदिर लौटी। पालकी के दर्शनों के लिए श्रद्धालु उत्साहित नजर आए। पालकी का जगह-जगह फूलों से भव्य स्वागत किया गया। पालकी के साथ श्रद्धालु श्री राम जी के भजनों पर झूमते नजर आए। मंदिर के सेवक सुभाष सेठी, हिमांशु, मुल्कराज सचदेवा, ललित सहगल ने मंदिर से हनुमान चालीसा का गायन किया। मंदिर प्रांगण पहुंचने पर भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना व आरती की गई। फल व मिष्ठान वितरण कर सतपाल गंभीर, नरेश गोल्डी, अशोक नारंग, पवन बिट्टू, विनोद वर्मा, सोनू मदान, अशोक वर्मा, शशि नरूला ने श्रीराम जी की पालकी का स्वागत किया। श्री राधा-कृष्ण पंचमुखी हनुमान मंदिर में भी समिति सदस्यों का प्रभातफेरी का स्वागत किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें