फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पेयजल लाइन सीवरेज के मैनहोल से निकाली, मंत्री कृष्ण बेदी ने जेई व दो एसडीओ पर कार्रवाई के दिए निर्देश

यमुनानगर में लघु सचिवालय में आज जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने की। मुख्यमंत्री नायब सैनी की सरकार में मंत्री बनने के बाद कृष्ण बेदी पहली बार यमुनानगर पहुंचे थे। बैठक में कुल 16 शिकायतें रखी गई जिनमें से 9 का मंत्री ने मौके पर ही निपटारा कर दिया। पहली बैठक में मंत्री काफी सख्त दिखे। बैठक में एक मामला ऐसा भी आया जिसमें टेही गांव में पंचायती राज विभाग ने पेयजल लाइन सीवरेज के मेन होल के अंदर से निकाल रखी थी। जिससे घरों में गंदा पानी आने से काफी लोग बीमार हो गए थे। मेनहोल से पेयजल लाइन निकालने पर मंत्री बेदी ने पंचायती राज विभाग के जेई अमन कांबोज व दो एसडीओ हुकम चंद व राकेश गुप्ता पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। हालांकि जेई के खिलाफ चार्जशीट पहले ही दायर हो रही है। मंत्री ने दोनों एसडीओ को भी इसमें शामिल करने को कहा। बैंक पर केस दर्ज करने को कहा: कपूरी कलां गांव के भूपिंद्र सिंह ने मई 2023 में पंजाब नेशनल बैंक बिलासपुर में अपनी पत्नी के खाते में डेढ़ लाख रुपये जमा कराए थे। परंतु यह पैसा उसके खाते में जमा ही नहीं हुआ। जांच में पता चला कि बैंक में प्राइवेट कंपनी द्वारा रखे गए बिजनेस कॉर्सपोंडेंट विक्रम ने यह पैसा खुद ही डकार लिया था। बातचीत होने पर विक्रम ने 50 हजार रुपये तो वापस कर दिए थे, लेकिन एक लाख रुपये जल्द देने का आश्वासन दे रहा था। यह मामला सामने आया तो मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि इसमें भूपिंद्र सिंह की क्या गलती है। उसने पैसा बैंक में जमा कराया। जिसकी उसके पास रसीद भी है। इसलिए बैंक पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने शिकायतकर्ता से कहा कि वह एसपी को शिकायत दें। बैंक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया जाए। इसी तरह बैठक में मंत्री पुलिस विभाग व बिजली निगम के अधिकारियों पर काफी सख्त दिखे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें