फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर: गौ सम्मान के लिए सड़कों पर उतरे लोग, गाय को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग तेज

शाहिल शर्मा Updated Mon, 27 Apr 2026 02:24 PM IST

यमुनानगर में गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों ने एकजुट होकर गाय के सम्मान और संरक्षण को लेकर आवाज बुलंद की। जिला प्रशासन के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर गाय को ‘राष्ट्र माता’ घोषित करने समेत कई मांगें उठाई गईं। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने हस्ताक्षर अभियान में भाग लेकर अपना समर्थन जताया। गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत सोमवार को जिले में विभिन्न संस्थाओं और संगठनों ने गौ माता के सम्मान में एकजुट होकर बड़ा कदम उठाया। इस अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया, जिसमें गाय को ‘राष्ट्र माता’ घोषित करने की प्रमुख मांग रखी गई। इसके साथ ही गौ रक्षा के समर्थन में चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान के तहत हजारों हस्ताक्षरों से युक्त मांग पत्र भी सौंपा गया। अभियान के संयोजक नानक चंद वैद्य के नेतृत्व में सैकड़ों गौ-प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और ज्ञापन सौंपा। वहीं श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास की ओर से रघुनंदन भारद्वाज, गौ रक्षा दल, सनातन टास्क फोर्स समेत अन्य संगठनों ने भी अपने-अपने स्तर पर मांग पत्र प्रशासन को सौंपे। इस मौके पर अमादलपुर सूर्यकुंड मंदिर के महंत शिव प्रकाश चैतन्य जी महाराज, जिला संघ चालक सेवाराम, पंडित उदयवीर शास्त्री, सुधीर पांडे, राकेश त्यागी, एडवोकेट अजय, योगेश राणा, कुणाल, बृजभूषण, सतीश, अनिल सपरा, ममता सेन, मनोज राणा, कंवरपाल, तरुण, देवकीनंदन, अविनाश भाटिया, धर्मेंद्र, चिराग सिंघल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें