फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर: बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर ससुर को उतारा मौत के घाट

शाहिल शर्मा Updated Wed, 17 Sep 2025 04:54 PM IST

हरियाणा के गांव घेसपुर में 12 सितंबर की रात 65 वर्षीय ओमप्रकाश पाल की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया कि यह हत्या किसी अज्ञात व्यक्ति ने नहीं, बल्कि मृतक की पुत्रवधू ललिता ने अपने प्रेमी करतार सिंह के साथ मिलकर की थी। डीएसपी रजत गुलिया ने प्रेस वार्ता में बताया कि ओमप्रकाश को ललिता और करतार के प्रेम प्रसंग की जानकारी हो गई थी, जिसके बाद उन्होंने इसका विरोध शुरू कर दिया था। बदनामी के डर से रची हत्या की साजिश बदनामी के डर से ललिता और करतार ने ओमप्रकाश को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। हत्या वाले दिन ललिता घर पर ही रही ताकि उस पर कोई शक न हो। करतार ने ओमप्रकाश की हत्या कर दी और ललिता को इसकी जानकारी दी। अगली सुबह, जब ओमप्रकाश का शव चारपाई पर मिला, ललिता ने सबसे ज्यादा दुखी होने का नाटक किया और गांव के अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। पूछताछ के दौरान ललिता ने उगला सच ललिता के व्यवहार से पुलिस को उस पर शक हुआ। पूछताछ के दौरान ललिता टूट गई और उसने हत्या की पूरी साजिश कबूल कर ली। डीएसपी रजत गुलिया के अनुसार, पुलिस ने ललिता को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका प्रेमी करतार सिंह अभी फरार है। दोनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है, और हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें