यमुनानगर में आज सीईटी की परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा देने के लिए जिले में कल सुबह से ही परीक्षार्थियों की भारी भीड़ देखने को मिली। जिले में सेट परीक्षा के लिए 47 के अंदर बनाए गए हैं। जिन पर दो दिनों में करीब 46000 परीक्षार्थियों द्वारा परीक्षा दी जाएगी। परीक्षा देने के लिए सुबह से ही सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर लाइन देखने को मिली। इस दौरान सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे। पुलिस ने गहन चेकिंग के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश कर दिया। यमुनानगर में चंडीगढ़, पंचकूला, करनाल जिलों के परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए आ रहे हैं। वहीं परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों में भी खासा उत्साह देखा गया। सभी के चेहरे पर हल्की मुस्कान देखने को मिली। वही यमुनानगर से बड़ी संख्या में आज सुबह परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए चंडीगढ़, पंचकूला को रवाना हुए। जो परीक्षार्थी यमुनानगर के रहने वाले हैं उनकी परीक्षा चंडीगढ़ में पंचकूला में हो रही तड़के 3:30 बजे ही परीक्षा ही रोडवेज की बसों व अपने निजी वाहनों में सवार होकर परीक्षा केंद्रों के लिए रवाना हुए।