फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनागर: रिहायशी क्षेत्र में था स्कूल का गेट, कोर्ट के आदेश पर निगम ने किया सील

शाहिल शर्मा Updated Thu, 26 Jun 2025 07:53 PM IST

सरोजनी कॉलोनी में रिहायशी क्षेत्र में खुले संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल के पिछले गेट को नगर निगम टीम ने सील कर दिया। कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर हुई। ड्यूटी मजिस्ट्रेट सहायक जिला गन्ना अधिकारी सूरज भान व पुलिस की मौजूदगी में की गई। गेट के बारे में कॉलोनी के लोगों ने नगर निगम में शिकायत दी थी। बाद में मामला कोर्ट में चला गया। अब कोर्ट के आदेश पर निगम टीम ने स्कूल के इस गेट को सील कर दिया। नगर निगम आयुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि कुछ साल पहले सरोजनी कॉलोनी के लोगों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि स्कूल का पिछला गेट रिहायशी क्षेत्र में है, जो कि गलत है। नगर निगम ने स्कूल को नोटिस जारी कर गेट बंद करने के आदेश दिए थे, जिसके बाद मामला कोर्ट में चला गया। कोर्ट से भी 10 अगस्त 2023 को स्कूल को गेट बंद करने के आदेश दिए गए थे फिर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस बारे में नगर निगम की ओर से भी स्कूल को नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई। अब कोर्ट ने स्कूल गेट को सील करने के आदेश दिए। कोर्ट के आदेशों पर गेट सील करने के लिए सहायक जिला गन्ना अधिकारी सूरज भान को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। उनके नेतृत्व में टीम बनाई गई, जिसमें नगर निगम के सहायक नगर योजनाकार दीपक सुखीजा, जेई हरिंद्र कुमार, यमुनानगर शहर थाना पुलिस के एसआई नरेंद्र, एएसआई शिमला व अन्य शामिल रहे। टीम वीरवार दोपहर मौके पर पहुंची। निगम द्वारा पहले स्कूल गेट को बाहर की तरफ से सील किया। इसके बाद अंदर की तरफ ताला लगाकर सील लगाई गई। साथ ही स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिए कि यदि गेट पर लगाई सील को तोड़ने का प्रयास किया गया तो कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें